ePaper

जम्मू कश्मीर : छुट्टी में घर आये BSF जवान को आतंकियों ने मार डाला

Updated at : 28 Sep 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : छुट्टी में घर आये BSF जवान को आतंकियों ने मार डाला

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने आज रात बीएसएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया. शहीद जवान रमीज पारी (30) का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी बीएसएफ जवान के घर में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने आज रात बीएसएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया. शहीद जवान रमीज पारी (30) का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी बीएसएफ जवान के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे.

कुलगाम मुठभेड़: ले. उमर फैयाज की हत्या में शामिल लश्कर आतंकी को सुरक्षबलों ने मार गिराया

बीएसएफ के इस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. रमीज के परिवार के चार सदस्य- पिता, दो बेटे और चाची घायल हैं. जवान की चाची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने इस घटना को बर्बर और आमनवीय करार दिया और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा.रमीज ने बीएसएफ में छह साल तक सेवा दी है. गौरतलब है कि इसी साल नौ मई को कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले सेना के अधिकारी उमर फैयाज का आतंकवादियों ने अपहरण किया था और गोली मारकर हत्या कर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola