ePaper

पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव

Updated at : 28 Sep 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव

नयी दिल्ली : पाकिस्तान की ओर से अमेरिका में भारत को नीचा दिखाने का हर मुमकिन प्रयास जारी है. जानकारी के अनुसार पाक विदेश मंत्री ने एक ऐसा दावा किया है जो हास्यास्पद है. उनके इस दावे से कुलभूषण जाधव के केस को कमजोर करने की भी कोशिश की गयी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान की ओर से अमेरिका में भारत को नीचा दिखाने का हर मुमकिन प्रयास जारी है. जानकारी के अनुसार पाक विदेश मंत्री ने एक ऐसा दावा किया है जो हास्यास्पद है. उनके इस दावे से कुलभूषण जाधव के केस को कमजोर करने की भी कोशिश की गयी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के बदले 2014 पेशावर स्कूल हमले के जिम्मेदार और अफगानिस्तान की जेल में बंद एक आतंकवादी को देने का प्रस्ताव दिया गया था.

कुलभूषण जाधव मामला: अपनी छवि बचाने के लिए पाकिस्तान की पैतरेबाजी

ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने न्यूयार्क में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पेशावर में एपीएस (आर्मी पब्लिक स्कूल) में बच्चों की हत्या करने वाला आतंकवादी अफगान हिरासत में है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने मुझसे कहा कि हम उस आतंकवादी से आपके पास मौजूद आतंकवादी जो कि कुलभूषण जाधव है, की अदला बदली कर सकते हैं. मंत्री ने यह दावा एशिया सोसायटी में एक सवाल के जवाब में किया.

हालांकि उन्होंने आतंकवादी का नाम और उस एनएसए के बारे में स्पष्ट नहीं किया जिसके संदर्भ में उन्होंने यह बात की. भारतीय नौसेना के 46 साल के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने पाकिस्तान के खिलाफ कथित रुप से जासूसी और विध्वंसकारी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी.

पाक का एक और झूठ बेनकाब, संरा में गाजा की तस्वीर को कश्मीर की तस्वीर के तौर पर पेश किया

आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान में संघर्ष और अस्थिरता से बहुत क्षति पहुंची है. दूसरी ओर भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने जाधव तक राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने के आग्रह को बार बार ठुकरा कर वियना संधि का उल्लंघन किया है. आपको बता दें कि 18 मई को इस मामले की सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत की 10 सदस्यीय पीठ ने जाधव को फांसी की सजा पर अमल पर रोक लगा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola