जम्मू कश्मीर : SSB कैंप पर आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद, एक जवान घायल

Published at :20 Sep 2017 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : SSB कैंप पर आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद, एक जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दस्ते पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गये, जबकि एक जवान घायल हैं. घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि यह हमला जम्मू से सटे बनिहाल के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दस्ते पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गये, जबकि एक जवान घायल हैं. घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर है कि यह हमला जम्मू से सटे बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ. कंस्ट्रक्शन कंपनी सीमा पर सड़क निर्माण का काम कर रही है. SSB की 14वीं बटालियन यहां उनकी सुरक्षा में तैनात थी. हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया जा सका है कि यह आतंकी हमला है या फिर हमले के पीछे कोई और कारण है.

रामबन के एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह आतंकी हमला था या फिर यह साथी की हत्या का मामला है. उन्होंने कहा, बुधवार शाम रामबन जिले की बनिहाल पट्टी में एसएसबी शिविर में संदेहास्पद परिस्थितियों में गोलीबारी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola