ePaper

जबरन उगाही के मामले में दाऊद इब्राहिम का छोटा भार्इ इकबाल कास्कर गिरफ्तार

Updated at : 18 Sep 2017 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जबरन उगाही के मामले में दाऊद इब्राहिम का छोटा भार्इ इकबाल कास्कर गिरफ्तार

मुंबर्इः जबरन उगाही के मामले में पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के छोटे भार्इ इकबाल कास्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, ठाणे पुलिस ने मंगलवार को दाऊद के छोटे भार्इ इकबाल को मुंबर्इ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि दाऊद के भार्इ […]

विज्ञापन

मुंबर्इः जबरन उगाही के मामले में पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के छोटे भार्इ इकबाल कास्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, ठाणे पुलिस ने मंगलवार को दाऊद के छोटे भार्इ इकबाल को मुंबर्इ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि दाऊद के भार्इ पर जबरन उगाही करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर के खिलाफ मो सलीम शेख नाम के एजेंट ने तीन लाख रुपये हफ्ता मांगने और पिटाई करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ेंः जानिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए क्यों खास था इकबाल मिर्ची

इस मामले में मुंबर्इ पुलिस ने दाऊद के भार्इ इकबाल कासकर को इस साल की 03 फरवरी, 2015 को भी गिरफ्तार किया था. एजेंट सलीम ने पुलिस में शिकायत की थी कि इकबाल कासकर ने उसे फोन किया. फिर शब्बीर उस्मान शेख नाम का शख्स उसे अपनी मोटर साईकल पर बिठाकर इकबाल के घर ले गया. जहां इकबाल ने उससे तीन लाख रुपये का हफ्ता मांगा और पिटाई भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola