गुरमीत राम रहीम के ठिकाने में आज मिला अवैध पटाखा कारखाना, सील

सिरसा : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के ठिकाने की तलाशी के लिए जारी अभियान के दूसरे दिन आज परिसर में पटाखे बनाने का एक अवैध कारखाना मिला है. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर कल शुरु किये गये इस व्यापक तलाशी अभियान में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और नागरिक प्रशासन […]
डेरा से एक अपंजीकृत लग्जरी कार और कुछ प्रतिबंधित नोट भी बरामद किए गए. करीब 12 घंटे चले इस अभियान के दौरान कुछ कमरों को सील भी किया गया और वहां से हार्ड डिस्क ड्राइव और बिना लेबल की कुछ दवाएं भी बरामद की गयीं. इस तलाशी अभियान की पूरी प्रक्रिया को सेवानिवृत्त जिला और सेशंस जज एकेएस पवार की निगरानी में चलाया गया और इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गयी. पवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को इस कार्य के लिए ‘कोर्ट कमिश्नर ‘ नियुक्त किया था.
करीब 800 एकड में फैले डेरा को तलाशी अभियान के लिए दस जोन में बांटा गया है और हर जोन का संचालन एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं. डेरा परिसर में शैक्षणिक प्रतिष्ठान, बाजार, एक अस्पताल, स्टेडियम, मनोरंजन केंद्र और आवास बने हुये हैं. कुछ फिल्मों का निर्देशन और सह-निर्माण करने वाले डेरा प्रमुख के परिसर में कुछ ऐसी दुकानें भी हैं जहां दो साल पहले शुरु हुए ‘एमएसजी ‘ ब्रांड के उपभोक्ता उत्पाद बेचे जाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










