मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने सरकार और ED को भेजा नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 5:32 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में मांस व्यापारी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आज जवाब मांगा. न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति नज्मी वजीरी की पीठ ने सरकार और ईडी को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में जवाब देने को कहा […]
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में मांस व्यापारी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आज जवाब मांगा. न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति नज्मी वजीरी की पीठ ने सरकार और ईडी को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में जवाब देने को कहा है.
विवादास्पद मांस निर्यातक मुइन कुरैशी को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन निचली अदालत ने उसे पूछताछ के लिए ईडी की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था. सुनवायी के दौरान कुरैशी के वकील आर के हांडू ने तर्क दिया कि ईडी ने उनके मुवक्किल को अवैध तरीके से हिरासत में रखा है. उन्होंने दावा किया कुरैशी को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उसे यह भी नहीं बताया गया था कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
मनी लांड्रिंग केस : मीट कारोबारी मोइन कुरैसी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










