बलात्कारी बाबा खुद को बताता था, श्री राम और महाराणा प्रताप का वंशज, देखें वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः गुरमीत राम रहीम खुद को महाराणा प्रताप और श्री राम का वंशज बताता था. यूट्यूब पर उसका एक वीडियो मौजूद है जिसमें वह खुद को श्री राम और महाराण प्रताप का वंशज बता रहा है. उनके सतसंग में राजपूत परिवार के कुछ लोग आये थे. जब उनसे राजपूतों के बारे में पूछा गया, […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः गुरमीत राम रहीम खुद को महाराणा प्रताप और श्री राम का वंशज बताता था. यूट्यूब पर उसका एक वीडियो मौजूद है जिसमें वह खुद को श्री राम और महाराण प्रताप का वंशज बता रहा है. उनके सतसंग में राजपूत परिवार के कुछ लोग आये थे. जब उनसे राजपूतों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुद को श्री राम और महाराणा प्रताप का वंशज बता दिया. उन्होंने सतसंग में भक्तों को विश्वास दिलाने के लहजे से कहा, मैं ऐसे ही यह बात नहीं कह रहा. मेरे पास इसके सबूत हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=wchf1BFlehk
बाबा आगे बताता है, मैं अपनी आत्मकथा तैयार कर रहा हूं जिसमें मेरे वंश का पता लगाने केलिए मैंने कुछ रिसर्चर्स डॉक्टर को लगाया. लगभग एक महीने के बाद उन्होंने पता लगाया कि मेरा वंश श्री राम और महाराणा प्रताप से संबंध रखता है. यह सबूत मेरे पास लिखित में हैं. डॉक्टरर्स ने भी इसकी एक कॉपी रखी है और मेरे पास भी है. इसमें पूरी जानकारी है कि कैसे- कैसे यह चला है. राजपूत के ससोदिया वंश से यह वंश जुड़ा है. इस सभा में बाबा ने राजपूतों को भी परिभाषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










