जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर :उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाडा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने यहां से 85 किलोमीटर दूर हंदवाडा में हाफरुदा वन क्षेत्र के होन्गनीकोट में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और […]
श्रीनगर :उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाडा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने यहां से 85 किलोमीटर दूर हंदवाडा में हाफरुदा वन क्षेत्र के होन्गनीकोट में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और खोज अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




