समाज में घृणा फैलानेवाली व विभाजित करनेवाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई हो : सोनिया

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को आह्वान किया कि प्रत्येक भारतीय एकजुट हो और अलगाववाद, आतंकवाद तथा समाज में घृणा फैलाने एवं विभाजित करनेवाली ऐसी सभी ताकतों से मुकाबला करें. स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सोनिया ने भारतीयों को बधाई दी तथा 71वें स्वाधीनता दिवस पर प्रगति एवं समृद्धि की कामना […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को आह्वान किया कि प्रत्येक भारतीय एकजुट हो और अलगाववाद, आतंकवाद तथा समाज में घृणा फैलाने एवं विभाजित करनेवाली ऐसी सभी ताकतों से मुकाबला करें. स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सोनिया ने भारतीयों को बधाई दी तथा 71वें स्वाधीनता दिवस पर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की.
उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘आज की जरूरत है कि सभी भारतीय एकस्वर में बोलें तथा आतंकवाद, अलगाववाद एवं समाज को बांटनेवाली एवं घृणा फैलानेवाली सभी ताकतों का मुकाबला करें. साथ ही भारतीयता के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए एकजुट हों.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं कामना करती हूं कि राष्ट्र सदैव प्रगति करे और आगे बढ़े तथा हमें एक स्वतंत्र भारतीय होने पर गर्व है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं देश के स्वाधीनता दिवस की 71वीं जयंती के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. मेरी आप सभी को शुभकामनाएं हैं कि यह 71वां वर्ष आप सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाये और आप स्वस्थ्य रहें तथा आपको विकास एवं प्रगति के विपुल अवसर मिलें.’ सोनिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्यालय पर यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










