गोरखपुर में बच्चों की मौत मामले में चौतरफा घिरे योगी, कांग्रेस ने की सीएम और हेल्थ मिनिस्ट के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली: गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चों की हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीतिक तौर पर चौतरफा घिरते जा रहे हैं. कांग्रेस ने शनिवार को सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ […]
नयी दिल्ली: गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चों की हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीतिक तौर पर चौतरफा घिरते जा रहे हैं. कांग्रेस ने शनिवार को सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में तरल ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति में कथित कमी के कारण हुई इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्वाई की जानी चाहिए.
इस खबर को भी पढ़ें: गोरखपुर अस्पताल में हुई मासूम बच्चों की मौतें त्रासदी नहीं, नरसंहार है : कैलाश सत्यार्थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




