ePaper

जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बाधित, स्कूल-कॉलेज भी कर दिये गये बंद

Updated at : 05 Aug 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बाधित, स्कूल-कॉलेज भी कर दिये गये बंद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी घायल हो गये. आतंकियों के पास से 3 एके-47 बरामद किया गया है. इधर तीन आतंकियों को मार गिराये जाने के बादबारामुला में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी घायल हो गये. आतंकियों के पास से 3 एके-47 बरामद किया गया है.

इधर तीन आतंकियों को मार गिराये जाने के बादबारामुला में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है और सभी सरकारी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया.एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर ने जानकारी दी कि सोपोर में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.

बताया जा रहा है कि सोपोर के अमरगढ़ में सुरक्षा बलों को शुक्रवार देर रात आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली. इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल ने आतंकियों को मार गिराया. गौरतलब हो कि इस साल अब तक जम्‍मू-कश्‍मीर में 123 आतंकियों को मार गिराया गया है. पुलिस सुत्रों ने बताया कि मारे गये तीनों आतंकी लश्‍कर के आतंकी थे. हालांकि अब तक लाश की पहचान नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola