अमित शाह को राज्यसभा भेजने का कनेक्शन क्या गृहमंत्री के रूप में संभावित ताजपोशी से जुड़ा है?

नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा के उम्मीदवार बनेंगे. वह गुजरात से आठ अगस्त को होनेवाला राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे और विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए यह तय है कि उन्हें […]
नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा के उम्मीदवार बनेंगे. वह गुजरात से आठ अगस्त को होनेवाला राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे और विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए यह तय है कि उन्हें जीत मिलेगी. जानकारों की मानें तो नरेंद्र मोदी अमित शाह को राज्यसभा भेजकर गृह मंत्रालय की जिम्मेवारी दे सकते हैं लेकिन राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय से हटाना उनके लिए बहुत आसान नहीं होगा.
भले अभी भाजपा में मोदी-शाह जोड़ी की धाक हो लेकिन राजनाथ सिंह की अपनी सांगठनिक हैसियत है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वे बेहद करीब व भरोसमंद हैं. हालांकि अबतक संघ का हस्तक्षेप मौजूद सरकार में नहीं दिखा है और मोदी सरकार अपने निर्णय लेने में स्वतंत्र नजर आ रही है. ऐसे में किसी भी संभावना को खारिज करना मुश्किल है.
ध्यान रहे कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब अमित शाह वहां के गृहमंत्री थे. ऐसे में यह जोड़ी केंद्र सरकार में भी इस रूप में दिखे तो आश्चर्य नहीं किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय भेजा जा सकता है, जहां अब भी एक पूर्णकालिक मंत्री की जरूरत है.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा-पार्टी चाहती है लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




