ePaper

टीआर जीलियांग बने नगालैंड के नए मुख्यमंत्री

Updated at : 19 Jul 2017 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
टीआर जीलियांग बने नगालैंड के नए मुख्यमंत्री

कोहिमा: राज्यपाल पीबी आचार्य ने टीआर जीलियांग को आज नगालैंड का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उनसे 22 जुलाई से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा. संकट से घिरे मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजित्सु और उनके समर्थकों के बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा न पहुंचने केथोड़ी देर बाद ही राज्यपाल ने जीलियांग को नया […]

विज्ञापन

कोहिमा: राज्यपाल पीबी आचार्य ने टीआर जीलियांग को आज नगालैंड का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उनसे 22 जुलाई से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा.

संकट से घिरे मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजित्सु और उनके समर्थकों के बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा न पहुंचने केथोड़ी देर बाद ही राज्यपाल ने जीलियांग को नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया. टीआर जेलियांग ने नगालैंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहणकिया.वे 21 जुलाई को विश्वासमत हासिल करेंगे.

लीजित्सु के विधानसभा न आने पर सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. यहां राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल पीबी आचार्य ने जीलियांग को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और उनसे 22 जुलाई से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola