गोमांस पर पीएम मोदी के मंत्री अठावले ने दिया विवादित बयान, कहा-सबको है बीफ खाने का अधिकार

नयी दिल्लीः गोरक्षा के नाम पर देश में मच रहे उत्पात के बीच मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने विवादित बयान दिया है. मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने कथित गोरक्षकों पर निशाना साधते हुए हिंसक गोरक्षकों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. अठावले ने कहा कि सबको बीफ खाने का […]
नयी दिल्लीः गोरक्षा के नाम पर देश में मच रहे उत्पात के बीच मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने विवादित बयान दिया है. मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने कथित गोरक्षकों पर निशाना साधते हुए हिंसक गोरक्षकों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. अठावले ने कहा कि सबको बीफ खाने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर भक्षक बनना ठीक नहीं है.
इस खबर को भी पढ़ेंः एक ओर मोदी साबरमती में गोरक्षकों को चेता रहे थे, दूसरी ओर रामगढ़ में लोगों की पिटाई से एक की मौत
मंत्री ने कहा कि गाय के नाम पर हो रही हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री खुद कई बार चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. नागपुर में एक शख्स को कथित तौर पर गोमांस ले जाने के शक में बुरी तरह से पीटा गया था. मंत्री ने इस घटना की निंदा की. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि सबको बीफ खाने का अधिकार है. बकरी का मांस महंगा होता है, इसलिए लोग बीफ खाते हैं. अठावले ने कहा कि ऐसे हिंसक गौरक्षकों को दंडित किया जाना चाहिए.
इस खबर को भी पढ़ेंः भावुक मोदी ने सुनायी गाय के त्याग की कहानी, कहा -हिंसा करना राष्ट्रपिता के आदर्शों के विरुद्ध
पीएम मोदी पिछले महीने गुजरात में गोरक्षकों पर जमकर बरसे और चेतावनी दी कि उनकी सरकार गोरक्षा के नाम पर किसी की हत्या की घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी. गोरक्षा के नाम पर इंसान को मारना कैसी सेवा? क्या किसी इंसान को मारना गोरक्षा है? गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा बंद होनी चाहिए. भीड़ की हिंसा किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड ने भी मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी ने गाय को राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




