तीन तलाक बोलने के बाद पत्नी से किया बलात्कार, विरोध करने पर जलाने का प्रयास

नोएडा : पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ने के बाद पति ने बलात्कार किया. पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके दामाद गुलफाम ने तीन […]
नोएडा : पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ने के बाद पति ने बलात्कार किया. पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके दामाद गुलफाम ने तीन दिन पहले पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया था.
लेकिन उसने कल रात महिला के साथ बलात्कार किया. विरोध करने पर मार-पीट की और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया. इस मामले में गुलफाम, उसके भाई नौशाद और नावेद को नामित करते हुए महिला के पिता ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला ने जब अपने साथ जबरदस्ती का विरोध किया तो उन्होंने उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाने का भी प्रयास किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




