ePaper

कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म, तीन आतंकी ढेर

Updated at : 04 Jul 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म, तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रहेमुठभेड में मंगलवार को एक और आतंकवादी के मारे जाने की खबर है. करीब 24 घंटे चले इस मुठभेड़ में कुल तीन आतंकी मारे गये हैं. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद किया है. जानकारी के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रहेमुठभेड में मंगलवार को एक और आतंकवादी के मारे जाने की खबर है. करीब 24 घंटे चले इस मुठभेड़ में कुल तीन आतंकी मारे गये हैं. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार फायरिंग बंद हो गयी है. सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक और आतंकी मारा गया, उसका शव भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड में अभी तक तीन आतंकवादी मारे गये हैं.

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल लश्करी समेत दो अातंकी ढेर

अधिकारी ने बताया कि इलाके में खोज अभियान अभी जारी है.

गौर हो कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को पुलवामा के बाह्मनू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां एक खोज अभियान शुरू किया था. खोज अभियान के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड शुरू हो गयी थी. अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

कश्मीर में सेना का ‘आॅपरेशन आॅल आउट’ शुरू, पुलवामा में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

अभियान के दौरान कल सेना के दो कर्मी भी मामूली रुप से घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola