इस्राइली पीएम नेतन्याहू इस वर्ष के अंत में भारत आयेंगे!

Updated at : 29 Jun 2017 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
इस्राइली पीएम नेतन्याहू इस वर्ष के अंत में भारत आयेंगे!

नयी दिल्ली : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के प्रारंभ में इस्राइल की यात्रा पर जा रहे हैं. सचिव (आर्थिक मामला) अमर सिन्हा ने कहा, ‘हम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के प्रारंभ में इस्राइल की यात्रा पर जा रहे हैं. सचिव (आर्थिक मामला) अमर सिन्हा ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि इस्राइल के प्रधानमंत्री इस वर्ष के अंत तक भारत आ सकते हैं.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई से इस्राइल की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं और इसी के मद्देनजर नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. मोदी की यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इस्राइल यात्रा होगी.

इस्राइल के प्रधानमंत्री एरियन शॉरोन और राष्ट्रपति एजर विजमैन ने क्रमश: 2003 और 1997 में भारत की यात्रा की थी. इस्राइल के राष्ट्रपति रुउवेन रिवलिन पिछले वर्ष नवंबर में भारत की यात्रा पर आये थे. सिन्हा ने कहा, ‘भारत-इस्राइल संबंध के 25 वर्ष ‘ विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे जिसे विवेकानंद फाउंडेशन ने आयोजित किया था. इस दौरान इस्राइल के राजदूत डेनियल कैमरुन मौजूद थे. सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

सिन्हा ने अरब देशों के साथ भारत के संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच संतुलन स्थापित करने का कार्य करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान फिलिस्तीन नहीं जायेंगे. ‘हमारा रुख इस्राइल और फिलिस्तीन के प्रति काफी सरल है. हम चाहते हैं कि दोनों देश शांतिपूर्ण पड़ोसी की तरह सहअस्तित्व के साथ रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola