ePaper

आम आदमी पार्टी के विधायक हैं या ‘गुंडे’, मंत्री पर कागज फेंका, तो विधानसभा के बाहर पीटा

Updated at : 28 Jun 2017 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक हैं या ‘गुंडे’, मंत्री पर कागज फेंका, तो विधानसभा के बाहर पीटा

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर दो लोगों को पीटा गया. इन्हें पीटने का आरोप आम आदमी पार्टी के विधायकों पर लगा है. बताया गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान दो लोगों ने दर्शक दीर्घा से दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर कागज की […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर दो लोगों को पीटा गया. इन्हें पीटने का आरोप आम आदमी पार्टी के विधायकों पर लगा है. बताया गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान दो लोगों ने दर्शक दीर्घा से दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर कागज की पुर्जी बना कर फेंकी. इसके बाद ‘आप’ विधायकों ने दो युवकों की विधानसभा के बाहर पिटाई कर दी.

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, स्पीकर ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को दिन भर के लिए सदन से बाहर निकाला

सत्येंद्र जैन पर कागज फेंके जाने के बाद दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कुछ देर तक हंगामा भी हुआ. विधानसभा के अंदर पहली मंजिल पर बैठे दोनों लोगों ने कागज फेंकने के बाद नारेबाजी शुरू कर दी. बताया गया है कि इन लोगों की मांग थी कि भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. मार्शलों ने इन्हें विधानसभा से बाहर निकाल दिया. लेकिन, बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों को बाद में विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पीट दिया. दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही बताये जाते हैं.

इससे पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने पर भी भाजपा ने सवाल खड़े किये थे. यहां तक कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को भी नहीं पता था कि सदन का विशेष सत्र बुलाया क्यों गया है? हालांकि, बाद में 28 और 29 जून को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उठनेवाले मुद्दों की जानकारी सदस्यों को दी गयी.

VIDEO : दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ विधायकों ने की कपिल मिश्रा की धुनाई

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल दिया. दिल्ली भाजपा ने कहा कि विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही वह विधानसभा को घेरेगी और केजरीवाल से पूछेगी कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि उन्हें बार-बार विशेष सत्र बुलाना पड़ रहा है. भाजपा ने आरोप लगाया कि विधानसभा में राजनीतिक आरोपों के अलावा कुछ नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola