जम्‍मू-कश्‍मीर : नौगाम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया

Updated at : 08 Jun 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर : नौगाम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी और नौगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार सेना ने नौगाम से घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है. गोलीबारी में सेना के एक जवान के शहीद होने की भी खबर […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी और नौगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार सेना ने नौगाम से घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है. गोलीबारी में सेना के एक जवान के शहीद होने की भी खबर है.

जम्मू-कश्मीर के संबुल में सीआरपीएफ जवानों ने उरी जैसे हमले को किया नाकाम, मौके पर चार फिदायिन को मारा

इधर, एलओसी से सटे उरी में भी 5-6 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसका सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. आतंकियों के साथ गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गये हैं. इस संबंध में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल आतंकियों के साथ गोलीबारी जारी है.

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा ठिकानों पर हमले का खतरा, भारत की सीमा में दाखिल हुआ लश्कर आतंकी हंजिया अन्नान

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से सटे माछिल सेक्टर के पास सेना ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये थे.

पाकिस्तानी सीमा से सटे उरी और नौगाम में गुरुवार सुबह आतंकियों की ओर से घुसपैठ की यह ताजा घटना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola