कोरोना जांच लिस्ट में 17 लोगों के नाम के आगे मिला एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर, जानें जमुई के बाद अब मुजफ्फरपुर का क्या है मामला...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Feb 2021 7:08 AM
जमुई में कोरोना जांच के नाम पर हुई गड़बड़ी के बाद मुजफ्फरपुर में भी अनियमितता के मामले सामने आने लगे हैं. शनिवार को जिला अस्पताल से 11 जनवरी को एसकेएमसीएच में आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की एक लिस्ट निकली, जिसमें 17 लोगों के नाम के आगे एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है. सब के पता में कुढ़नी है.

हालांकि वह मोबाइल नंबर है हाजीपुर के रहने वाले डॉ कुमार अमितेश का है. उन्होंने बताया कि जिस समय जांच हो रही थी, उनके नंबर पर कई लोगों की रिपोर्ट आयी. पता करने पर बताया गया कि सदर अस्पताल में डाटा फीड करते समय गलती से उनका नंबर फीड हो गया.
मुजफ्फरपुर में हुई जांच की पड़ताल की गयी, तो कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आये. मोहम्मद रशीद के नाम के आगे दर्ज मोबाइल नंबर पर बात करने पर डॉ कुमार अमितेश ने कॉल रिसीव किया. रशीद के साथ ही रुबिका खातून, मोहम्मद मुस्ताक शालू देव, संजय राय सहित 17 लोगों के नाम के सामने एक ही नंबर लिखा गया है.
पहले ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि लोग दूसरे का मोबाइल नंबर दर्ज कराकर जांच करा रहे हैं. इधर कोई शिकायत नहीं.
-डॉ विनय शर्मा, सीएस
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए