मध्य प्रदेश में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे PM Modi, इस दौरे के क्या हैं मायने ?

Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi speaks with media after casting his vote at a polling booth during the second and final phase of Gujarat Assembly elections, at Ranip area in Ahmedabad, Monday, Dec. 5, 2022. (PTI Photo)(PTI12_05_2022_000027A)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले में 14वीं सदी के कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित 100 करोड़ रुपये के मंदिर की आधारशिला रखेंगे. जानिए क्यों खास है यह दौरा...
PM Modi In Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. बीजेपी की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कई दौरे राज्य के कर लिए है. अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले में 14वीं सदी के कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित 100 करोड़ रुपये के मंदिर की आधारशिला रखेंगे.
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के मध्य प्रदेश में 12 अगस्त 2023 के सार्वजनिक कार्यक्रम। pic.twitter.com/ssuo6XQTbF
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 11, 2023
मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर मोदी एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महीने से अधिक समय के अंदर यह दूसरी यात्रा होगी. इससे पहले एक जुलाई को मोदी ने शहडोल जिले के पकरिया गांव में आदिवासी नेताओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं और युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी.
प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा मंत्री अरविंद भदौरिया ने मीडिया संवादाताओं से बात करते हुए बताया कि मोदी जी नई दिल्ली से खजुराहो पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से बडतुमा आयेंगे जहां वह मंदिर (संत रविदास को समर्पित) और एक संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे. साथ ही सागर जिले के प्रभारी मंत्री भदौरिया ने बताया कि आधे घंटे बाद वह बडतुमा से लगभग 20 किमी दूर ढाना हवाई पट्टी के पास सार्वजनिक बैठक स्थल पर पहुंचेंगे.
जानकारी हो कि इसी कार्यक्रम में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की चल रही ‘समरसता (सद्भाव) यात्रा’ का समापन भी होगा . प्रधानमंत्री के इन दोनों कार्यक्रमों को चुनाव से पहले भगवा दल द्वारा दलितों तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. पांच समरसता यात्राएं 25 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न हिस्से से शुरू हुई है. साथ ही मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की आमसभा और शिलान्यास समारोह में डेढ़ से दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है.
Also Read: राजद्रोह का कानून होगा खत्म, सात साल से लेकर मृत्युदंड तक का प्रावधान… IPC में होंगे ये 11 बड़े बदलावभाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर दलितों से जुड़ने के लिए यात्राएं निकाली हैं. मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और इनमें से पिछले चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं. ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में क्या कुछ होगा, बीजेपी अपनी सत्ता बचा पाएगी या कांग्रेस का मध्य प्रदेश होगा, यह कुछ महीनों के इंतजार के बाद पता चल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




