ePaper

Sachin Waze Case: सचिन वाजे को CST रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची NIA की टीम, सीन किया रिक्रिएट, जांच एजेन्सी को इस बात का शक

Updated at : 06 Apr 2021 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Sachin Waze Case: सचिन वाजे को CST रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची NIA की टीम, सीन किया रिक्रिएट, जांच एजेन्सी को इस बात का शक

Sachin Waze Case: एनआई की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सबूतों को पुख्ता करने के लिए वाजे को प्लेटफार्म नंबर प्लेटफॉर्म चार और पांच ले गई.

विज्ञापन

Sachin Waze Case: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो में विस्फोटक मिलने के मामले में आरोपी सचिन वाजे को एनआईए की टीम देर रात तो मुंबई रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची. सचिन वाजे को एनआईए की टीम सोमवार देर रात मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची. कारोबारी मनसुख हिरेन की कथित हत्या की जांच कर रही एनआई की टीम आरोपी वाजे रेलवे स्टेशन ले जाकर सीन रीक्रिएट किया है.


NIA ने स्टेशन पर सीन किया रीक्रिएट

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक यहां एनआई की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सबूतों को पुख्ता करने के लिए वाजे को प्लेटफार्म नंबर प्लेटफॉर्म चार और पांच ले गई. मालूम हो कि एनआईए को शक है कि स्टेशन के पास दिखी एक व्यक्ति सचिन वाजे ही है. सीन रीक्रिएट करने के बाद एनआई की टीम सचिन वाजे को गाड़ी में बैठाकर वापस चली गई.

Also Read: Corona news : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में हाईलेवल पब्लिक हेल्थ टीम भेजेगी मोदी सरकार, 50 जिलों में होगी तैनाती
7 अप्रैल तक बढ़ी वाजे की हिरासत 

वहीं विशेष अदालत ने मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे की एनआईए हिरासत की अवधि सात अप्रैल तक बढ़ा दी है. एंटीलिया के बाहर खड़ी लावारिस कार के राजनीतिक रंग लेते ही पांच मार्च को विपक्षी नेता द्वारा मनसुख हीरेन को सुरक्षा देने की मांग उठायी गयी़ उनका कहना था कि चूंकि हीरेन इस मामले में मुख्य गवाह हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए़ कुछ ही घंटे बाद हीरेन का शव मुंबई-रेती बंदर रोड पर, जो ठाणे के नजदीक है, एक नहर में पाया गया़

कैसे हुई मनसुख हीरेन की मौत

पुलिस का कहना है कि चार मार्च की शाम को हीरेन अपनी दुकान से घर वापस आ गये थे़ लेकिन घर पहुंचने के बाद करीब रात आठ बजे कांदिवली अपराध शाखा से किसी तावड़े नामक अधिकारी का फोन आया और वे उससे मिलने के लिए चले गये. लेकिन जब वे आधी रात तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी़ परिवार का कहना है कि रात 10 बजे के करीब जब हीरेन को फोन किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा था़ पुलिस की मानें तो, हीरेन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाये गये हैं. अधिकारी ने हीरने के डूबकर मरने की आशंका जतायी थी. फिलहाल एंटीलिया प्रकरण की जांच कर रही एनआइए मनसुख हीरेन की मौत की जांच भी कर रही है. सचिन वाजे से एनआईए की टीम पूछ्ताछ करने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola