रिहाई के बाद संजय राउत ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर गढ़े कशीदे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Nov 2022 8:10 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत जेल से बाहर आ गये हैं. गुरुवार को संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की जिसमें उन्होनें राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब एक सौ दिन जेल में बिताने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत जेल से बाहर आ गये हैं. गुरुवार को संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. बता दें, संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाला मामले में बुधवार को बेल मिली है. इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को वो पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की.
उद्धव ठाकरे को भी राहत: संजय राउत की रिहाई से उद्धव ठाकरे को भी राहत मिली है. दरअसल सरकार छिन जाने और शिवसेना के दो भागों में विभाजित हो जाने से आहत उद्धव ठाकरे के लिए राउत की रिहाई राहत भरा संदेश है. वहीं, संजय राउत ने भी उद्धव को लेकर कहा कि उनके जेल में रहने के दौरान पूर्व सीएम ठाकरे उनके परिवार के साथ खड़े रहे.
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कड़वाहट के माहौल को खत्म करने और देश को एकजुट करने का एक आंदोलन है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने और कटुता के माहौल को खत्म करने का आंदोलन है. इसका स्वागत किया जाना चाहिए।.
गौरतलब है कि मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को कथित धनशोधन मामले में संजय राउत की गिरफ्तारी को अवैध और निशाना बनाने की कार्रवाई करार देते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी थी. इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था. करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










