ePaper

Lucknow News: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने किया विधानभवन का घेराव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2021 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने किया विधानभवन का घेराव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर लेकर ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने विधानभवन का घेराव किया.

विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में शिक्षक भर्ती के 22,000 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया. अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं.

रिक्त पदों को भरने की मांग

दरअसल, अभ्यर्थियों का आरोप है कि 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लागू नहीं किया गया. ऐसे में अब आरक्षण के साथ-साथ 22,000 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने धरना दिया. इससे पहले अक्‍टूबर में भी अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर धरन दिया था, हालांकि उस समय भी कोई सुनवाई नहीं की गई.

ये हैं अभ्यर्थियों की मांग

दरअसल, अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें अनारक्षित की कट ऑफ 67.11 के नीचे 27% आरक्षण दिया जाए. इसके अलावा कोर्ट के सभी याचियों को याची लाभ दिया जाए. अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई भी फैसला नहीं आया है.

चुनाव से पहले प्रदर्शन

इधर, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का समय दिन ब दिन नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ इस तरह के धरना प्रदर्शन बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में संभवत योगी सरकार समय रहते ऐसे मामलों पर विचार कर सकती है, ताकि एक बड़े वोट बैंक को रोका जा सके.

रिपोर्ट- काविश अजीज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola