Jharkhand Crime News : शादी के महज कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी ने आखिर क्यों कर ली खुदकुशी, पढ़िए ये रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 May 2021 12:44 PM
Jharkhand Crime News, लोहरदगा न्यूज (गोपी कुंवर) : झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के पाखर नवाटोली गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय मृतक संजय नगेसिया एवं उसकी पत्नी 18 वर्षीया जानकी नगेसिया ने आपसी विवाद में खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच किस्को पुलिस द्वारा की जा रही है.

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने घर में दरवाजा बंद कर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई. इसके बाद पति ने छत तोड़कर पत्नी को फांसी के फंदे में झूलता देख खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद देर शाम तक शव फंदे से ही झूलता रहा, वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद पाखर पंचायत के पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान को दी गई.
शनिचरवा किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय नगेसिया का गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी. आत्महत्या के बाद ग्रामीण बुधवार शाम से ही एम्बुलेंस के लिए हिंडाल्को से फरियाद करते रहे, परंतु हिंडालको द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे एंबुलेंस व्यवस्था कराई गई. किस्को थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आत्महत्या के कारणों की जांच किस्को पुलिस द्वारा की जा रही है. इस मामले पर थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. जांच के बाद इस मामले में स्पष्ट कहा जा सकता है. झारखंड के लोहरदगा जिले में शादी के महज कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए