Giridih News: जिप सदस्य ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:15 AM

विज्ञापन

Giridih News: जिला परिषद मद के 15 वें आयोग द्वारा करीब सात लाख रुपए की लागत से बननेवाले नाली के निर्माण व स्नान घाट के निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य सालेहा खातून एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुफ्ती मो सईद आलम ने किया.

विज्ञापन

जिला परिषद की 15 वीं वित मद से प्रखंड के गोराडीह और बांकीकला में करीब सात लाख रुपए की लागत से नाली एवं स्नान घाट निर्माण का रविवार को शिलान्यास किया गया. जिला परिषद मद के 15 वें आयोग द्वारा करीब सात लाख रुपए की लागत से बननेवाले नाली के निर्माण व स्नान घाट के निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य सालेहा खातून एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुफ्ती मो सईद आलम ने किया. उन्होंने कहा कि गोराडीह में नाली नहीं रहने से बरसात का पानी लोगों के घर में घुस रहा था. लोगों की शिकायत पर पहल कर 15 वीं वित मद से यहां 2.39 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं जबकि बांकीकला में 4.93 लाख की लागत से स्नानघाट का शिलान्यास किया गया. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं पर जिला परिषद गंभीरता से कार्य कर रही है. मौके पर फुलझरिया पंचायत के मुखिया इस्माइल, अलाउद्दीन, अयूब, उस्मान, नईम, मौलाना शोएब, फुरकान, वासुदेव गोस्वामी, मुख्तार समेत अन्य कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola