ePaper

Giridih News :कुएं में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 25 Sep 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :कुएं में डूबने से युवक की मौत

Giridih News :नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल के 39 वर्षीय चेतनारायण दास की मौत बुधवार की देर रात कुएं में डूबने हो गयी. चेतनारायण मजदूरी करता था.

विज्ञापन

चेतनारायण बुधवार को घर की छत की ढलाई करने के लिए वह दूसरे गांव गया था. 10 बजे रात तक जब वह घर नहीं आया, तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसकी सूचना नवडीहा ओपी को दे दी गयी. सूचना देने के बाद एक ग्रामीण ने घर के बगल वाले कुएं पर उसकी खैनी की चुनौटी देखी. तब लोगों को आशंका हुई की चेतनारायण कुएं में गिर गया है. ग्रामीणों ने कुएं में झगड़ डालकर उसकी खोज शुरू की. इसके बाद उसका शव कुएं से बाहर निकला. शव मिलने पर नवडीहा ओपी पुलिस पहुंची और गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. फिलहाल मृतक के परिवारवालों ने थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है. मृतक को एक बेटी और दो बेटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola