सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

प्रखंड के बकुलिया नदी पुल के पास मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के बकुलिया नदी पुल के पास मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गयी. मृतका सिमरिया थाना क्षेत्र के उरूब गांव निवासी सबिता देवी (26) पति जमुना गंझू थी. जानकारी के अनुसार महिला पति के साथ बाइक से पत्थलगड्डा आ रही थी. इस दौरान पत्थलगड़ा चौक से पहले बाकुलिया नदी पुल के पास पीछे से आ रही पिकअप वैन (जेएच 01 एफजेड 2784) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें सबिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों व पुलिस ने उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से चतरा भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. मुखिया ने किया स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण कुंदा. कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने बुधवार को स्वास्थ्य उप केंद्र मेदवाडीह पहुंच कर निरीक्षण किया. एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी से कई जानकारी ली. मरीजों से भी मिलने वाले सुविधा की जानकारी ली. एएनएम राधा देवी स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लिया. ब्लड, बीपी, शुगर समेत अन्य जीवनरक्षक दवा भी उपलब्ध रहने की जानकारी दी. संस्थागत प्रसव वार्ड भी निरीक्षण किया. मुखिया ने कहा कि केंद्र में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola