अलीनगर वार्ड 03 में करंट लगने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

अलीनगर वार्ड 03

विज्ञापन

हरदा . मरंगा थानाक्षेत्र के सतकोदरिया पंचायत के अलीनगर वार्ड 03 में विद्युत करंट से एक महिला की मौत हो गई . मृतक महिला की पहचान अलीनगर निवासी सुमेल सोरेन की पत्नी हलीमा मुर्मू के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार हलीमा मुर्मू सुबह में अपने फूस घर में निपाई पुताई कर रही थी .इसी बीच घर में विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट लग गया. घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि तब तक में हलीमा मुर्मू की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.सरपंच सह सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अजाउर रहमान उर्फ पप्पू, ,मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र टुड्डू, पूर्व मुखिया युगल हांसदा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतका के परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola