ePaper

दामोदर में डूबते दोस्त को बचाने गया युवक खुद डूबा, गयी जान

Updated at : 01 Sep 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदर में डूबते दोस्त को बचाने गया युवक खुद डूबा, गयी जान

हावड़ा के उलबेड़िया में दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गये एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. घटना को लेकर डोमजूर इलाके में हड़कंप मच गया

विज्ञापन

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

संवाददाता, हावड़ा.

हावड़ा के उलबेड़िया में दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गये एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. घटना को लेकर डोमजूर इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान देवाशीष मंडल (30) के रूप में हुई है. वह हावड़ा के डोमजूर के कोना इलाके का रहने वाला था. वह एक निजी कंपनी में काम करता था. सूत्रों से पता चला है कि देबाशीष रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गया था. अपने दोस्तों के साथ वह नदी में उतरा. इसी दौरान उसका एक दोस्त पानी की तेज धार में बहने लगा. देवाशीष और उसका एक अन्य दोस्त उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गये. देवाशीष के दूसरे दोस्त ने डूबते युवक को बचा कर नदी से बाहर निकाल दिया, लेकिन इसी दौरान देवाशीष डूबने लगा और वह पानी से बाहर नहीं आ सका.

दोस्तों द्वारा जानकारी दिये जाने के मौके पर पुलिस पहुंची. गोताखोरों को नदी के गहरे पानी में उतारा गया. काफी खोजबीन के बाद देवाशीष का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस दोनों दोस्तो से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वाकई यह घटना एक हादसा है या कुछ और? घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों का कहना है कि देबाशीष तैरना जानता था. ऐसे में वह कैसे डूब सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola