उत्तर बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 17-18 को बारिश

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
उत्तर बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 17-18 को बारिश

गुरुवार को लोगों को करना पड़ा तीखी धूप से सामना वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीते कई दिनों की लगातार बारिश के बाद आखिरकार गुरुवार को उत्तर बिहार के लोगों को

विज्ञापन

गुरुवार को लोगों को करना पड़ा तीखी धूप से सामना वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीते कई दिनों की लगातार बारिश के बाद आखिरकार गुरुवार को उत्तर बिहार के लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ा. इससे तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई. लोग इस अप्रत्याशित गर्मी से बेचैन नजर आये. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिर से मौसम में बदलाव होगा. 15 से 19 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने व बारिश होने के आसार हैं. 15 और 16 को मौसम सूखा रहेगा. इस दौरान लोगों को दिन में तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, 17 व 18 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे पारा गिर सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवा की रफ्तार औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. पुरवा हवा चलेगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola