आज पश्चिम चंपारण आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 10 जिलों के 294 कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शुक्रवार को चनपटिया प्रखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का गुरु मंत्र देंगे.
चनपटिया. केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शुक्रवार को चनपटिया प्रखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का गुरु मंत्र देंगे. एक घंटे के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी का फीडबैक लेंगे. अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. बुधवार की रात एसपी डॉ शौर्य सुमन ने कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया. शुक्रवार की सुबह डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी डॉ शौर्य सुमन, एसडीएम विकास कुमार, एसडीपीओ विवेक दीप कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे और सुरक्षा प्रबंध को देखा. भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 सितंबर को गृहमंत्री कुमारबाग में आ रहे हैं. वें यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. संवाद कार्यक्रम में सारण व चंपारण प्रमंडल के करीब 10 संगठन जिला के 294 कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. ——————————– बैठक में शामिल होंगे ये कार्यकर्ता गृह मंत्री के साथ आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में 10 संगठन जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें सारण व चंपारण प्रमंडल के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय सह प्रभारी, जिला कोर कमेटी, जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक इस बैठक में शामिल होंगे. 2:45 बजे पहुंचेंगे कुमारबाग जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह सेना के हेलीकॉप्टर से कुमारबाग आएंगे. वें 2:30 बजे पटना से उड़ान भरेंगे. 2:45 बजे कुमारबाग पहुंचेंगे. इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में तीन बजे से बैठक शुरू होगी. कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के बाद चार बजे वें प्रस्थान कर जाएंगे. वें करीब सवा घंटे तक कुमारबाग में रुकेंगे. इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में हैलीपेड बनाया गया है. गुरुवार को हेलीकॉप्टर उतार कर हैलीपैड का ट्रायल किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




