41.975 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

41.975 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने शराब तस्कर के विरूद्ध कारवाई करते हुए एक बाइक से कुल-41.975 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिला की शराब की खेप लेकर दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से सदरपुर कब्रिस्तान की ओर आ रहे है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जांच किया गया तो जांच के क्रम में एक मोटरसाईकिल से कुल-41.975 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुआ तथा दो तस्कर दिनेश राय उम्र 35 वर्ष पिता सोबेन राय, पोरला अमित श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष पिता स्व. मनोज लाल श्रीवास्तव नौरंगा थाना सालमारी निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




