ट्रक की ठोकर से एक बुजुर्ग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

फोटो- 16 कैप्सन – इलाजरत जख्मी. प्रतिनिधि,राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर रेलवे ढाला के समीप सोमवार को एनएच 106 पर एक ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से
फोटो- 16 कैप्सन – इलाजरत जख्मी. प्रतिनिधि,राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर रेलवे ढाला के समीप सोमवार को एनएच 106 पर एक ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. जहां जख्मी फिलहाल इलाजरत है. जानकारी अनुसार राघोपुर पंचायत के गिरीपट्टी वार्ड 10 निवासी 72 वर्षीय छुतहरु यादव अपने पोता आशीष कुमार के साथ एक बाइक से तीनटोलिया से कार्ड वितरण कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे राघोपुर रेलवे ढाला के समीप सड़क किनारे अपने बाइक को खड़ी कर बैठे हुए थे. इसी क्रम में एक ट्रक ने उसे साइड से ठोकर मार दिया. घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










