ट्रेन में आइफोन सहित एक लाख का सामान चोरी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

जयपुर से जंक्शन आ रही कविगुरु एक्सप्रेस में वारदात मुजफ्फरपुर. जयपुर से मुजफ्फरपुर आ रही कविगुरु एक्सप्रेस में चोरी की वारदात हुई. जगदीशपुरी लेन, पानी टंकी चौक के प्रतीक कुमार
विज्ञापन
जयपुर से जंक्शन आ रही कविगुरु एक्सप्रेस में वारदात
मुजफ्फरपुर.
जयपुर से मुजफ्फरपुर आ रही कविगुरु एक्सप्रेस में चोरी की वारदात हुई. जगदीशपुरी लेन, पानी टंकी चौक के प्रतीक कुमार और उनका परिवार एक दिसंबर को कवि गुरु एक्सप्रेस (19615) से यात्रा कर रहा था. तभी उनके दो हैंड बैग चोरी हो गये. यह घटना ट्रेन के सेकेंड एसी (ए वन कोच) में हुई. परिवार ने बताया कि जब वे सुबह उठे तो उनके दो हैंड बैग अपनी जगह नहीं थे. चोरी हुए सामानों में सबसे कीमती एक बिना सिम लगा 70 हजार रुपये का आइफोन था. इसके अलावा, बैग में कैश, जरूरी कपड़े और अन्य सामान रखे हुए थे. बीच रास्ते में हुई इस चोरी के संबंध में गुरुवार को प्रतीक कुमार ने मुजफ्फरपुर जीआरपी थाना में लिखित आवेदन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










