धनरपा सरेह में बाघ की चहलकदमी से दहशत

धनरपा सरेह में बाघ की चहलकदमी से दहशत | Prabhat Khabar Network
रामनगर के धनरपा गांव में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम बाघ को जंगल में वापस भेजने के लिए लगातार ट्रैकिंग और निगरानी कर रही है।
रामनगर.वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रघिया वन क्षेत्र से बाहर निकलकर एक बाघ इन दिनों रामनगर के शहरी क्षेत्र धनरपा में लगातार चहलकदमी कर रहा है.बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और इसका सीधा असर खेती-बारी के कार्यों पर पड़ रहा है. शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.मंगलवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों को रास्ते में बाघ के ताजा पगमार्क दिखाई पड़े.इसकी सूचना तत्काल रघिया वन कार्यालय को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में ट्रैकिंग शुरू की.जांच के दौरान बाघ के ताजा पगमार्क मिलने से उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई.वनकर्मियों ने आसपास के खेतों और सरेह में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी. फिलहाल बाघ गांव के समीप ही डेरा जमाए हुए है,जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है.रघिया वन प्रक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि धनरपा गांव में बाघ की चहलकदमी की सूचना मिलने पर मंगलवार को ट्रैकिंग कराई गई थी, जिसमें एक बाघ के ताजा पगमार्क मिले थे.बुधवार को उसकी लोकेशन में हल्का बदलाव देखा गया है, लेकिन वह अभी भी उसी इलाके में मौजूद है.वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास जारी है.साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में नहीं जाने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










