घर के बाहर से बाइक ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
घर के बाहर से बाइक ले उड़े चोर

घर के बाहर से बाइक ले उड़े चोर

विज्ञापन

दो दिनों में चौकीदार और एक युवक की बाइक की चोरी

प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े बाइकों की चोरी हो रही है. ताजा मामला शुक्रवार के दिन लगभग 9:45 बजे का है. रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के चालक विकास कुमार अपने घर के बाहर बाइक लगाकर अंदर स्नान करने गये थे. इसी बीच अज्ञात युवक बाइक ले भागा. उसे भागते चालक के 15 वर्षीय छोटे बेटे ने भी देखा और चिल्लाया. हालांकि, ज बतक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चोर बाइक लेकर भाग गया था. पीड़ित चालक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह बड़े बेटे की तबीयत खराब थी. उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास पर तैनात चौकीदार चंदन से बाइक मांगी और बेटे को बैठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. अस्पताल से इलाज कराकर 8:40 बजे लौटे एवं घर के बाहर बाइक लगाकर स्नान करके ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने के लिए चले गये. इसी बीच उनके छोटे बेटे के सामने से अज्ञात युवक बाइक लेकर चंपत हो गया. उन्होंने घटना की लिखित शिकायत थाने में करने की बात कही है.

अस्पताल परिसर से फिर बाइक की चोरी

अनुमंडलीय अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनांक व समय का मिलान सही नहीं है. इसके कारण अस्पताल परिसर से चोरी हो रही बाइक और चोरों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है. बराबर अस्पताल के गेट के समीप से बाइकों की चोरी कर ली जा रही है. गुरुवार को लगभग नौ बजे सुबह अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे पुरानी बस स्टैंड निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के पुत्र वरुण विश्वकर्मा की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि वे अपनी पत्नी का इलाज कराकर महज 15 मिनट बाद जब लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक गायब है. उन्होंने बताया कि चोरी गयी बाइक उनके जीजा की है. बाइक चोरी की लिखित शिकायत थाने को दी है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस विज्ञान एवं तकनीक की मदद से बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola