ePaper

चोरों ने एक घर में की चोरी, दूसरे घर में प्रयास नाकाम

Updated at : 24 Sep 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने एक घर में की चोरी, दूसरे घर में प्रयास नाकाम

थाना क्षेत्र के दुंबी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के दुंबी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया. चोरी की यह घटना शत्रुध्न राम के घर में घटी. चोर गहने, नकद व अन्य सामान लेकर फरार हो गये. शत्रुध्न राम ने बताया कि मंगलवार की रात पूरा परिवार पुराने घर में सोया हुआ था. बुधवार सुबह जब वह नए घर पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है. अंदर कमरे के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. बक्से में रखे सोने-चांदी के गहने, पीतल के बर्तन और नकदी गायब थे. वहीं, शत्रुध्न राम के घर से करीब पचास गज की दूरी पर स्थित द्रौपदी देवी के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया. चोर खिड़की में लगे रॉड को तोड़ रहे थे, तभी घर वाले जाग गये. शोर सुनते ही चोर भाग खड़े हुए. दोनों पीड़ितों ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola