आरा में ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी
Updated at : 24 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बुधवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर का ओम प्रकाश साव की 42 वर्षीया पत्नी धनवंती देवी है.इधर, जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ लुधियाना जाने के लिए चरपोखरी स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से आरा आ रही थी. जैसे ही ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रुकी, तो उसका बेटा ट्रेन से उतर गया और ट्रेन खुल गयी. उसी दौरान वह चलती ट्रेन से कूद गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी महिला का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




