ePaper

मोकामा: मारपीट कर युवक के हाथ-पैर तोड़े व पिलाई स्प्रिट

Updated at : 31 Aug 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
मोकामा: मारपीट कर युवक के हाथ-पैर तोड़े व पिलाई स्प्रिट

patna news: मोकामा. थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाईपुर में शनिवार की रात एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा और जबरन स्प्रिट पिला दिया.

विज्ञापन

मोकामा. थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाईपुर में शनिवार की रात एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा और जबरन स्प्रिट पिला दिया. पीड़ित गिरीश कुमार (25) कन्हाईपुर वार्ड एक निवासी पुलिस चौधरी का पुत्र है. गिरीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो शनिवार की रात अपने छोटे भाई अंकित कुमार के साथ भैंस को लेकर घर जा रहा था. तभी घात लगाए हथियार से लैस कन्हाईपुर निवासी भुवनेश्वर राय, उसकी पत्नी गायत्री देवी सहित 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया, उनका भाई अंकित कुमार किसी तरह भाग निकला जबकि उन लोगों ने लाठी, डंडे और रॉड से मारकर उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिये. साथ ही उन लोगों ने जबरन उसे स्प्रिट पिला दिया. फिर उन लोगों ने फायरिंग की लेकिन फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण जमा होने लगे तो वो लोग भाग गये. पुलिस ने कुल 18 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए भुवनेश्वर राय, गायत्री देवी और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मसौढ़ी में मारपीट में घायल महिला की मौत

मसौढ़ी. कादिरगंज थाना क्षेत्र के डेवा गांव में 23 अगस्त की देर रात हुई डकैती की घटना में घायल महिला मनोरमा देवी की रविवार को पटना आइजीआइएमएस में मौत हो गयी. घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद यह दुखद ख़बर आई है जिससे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल है. गौरतलब है कि बीते 23 अगस्त की रात आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधी रणविजय कुमार के घर में लूटपाट की थी. विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी मां मनोरमा देवी के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola