नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,पति और सास हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,पति और सास हिरासत में

SASARAM NEWS.नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला गांव में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

दिनारा.

नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला गांव में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतका की पहचान रामपुर टोला निवासी अखिलेश चौधरी की करीब 25 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उसकी शादी पिछले वर्ष 7 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के महज एक वर्ष बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं. मृतका की कोई संतान नहीं थी.जानकारी के अनुसार गायत्री देवी का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही गायत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही नटवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. पुलिस ने पूछताछ के लिए पति अखिलेश चौधरी और उसकी सास को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola