गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी की होगी जांच : संजीव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक किया.
रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक किया. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार व बीसीएम रितु कुमारी ने स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल आयोजन व जागरूकता फैलाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया. इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि बिहार में 60 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक है. जिसमें 20 से 21 प्रतिशत महिलाओं में नौ ग्राम खून है और 11 प्रतिशत महिलाओं में सात ग्राम खून है. इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जायेगा और उन्हें आयरन-फोलिक एसिड गोली निःशुल्क दिया जायेगा. इसके अलावा आयरन की गोली सीएचसी पर भी महिलाओं को दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेज एवं छात्रावासों में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो प्रायः 10 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होती है. इस दौरान किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है,ताकि वे स्वस्थ रहकर सशक्त परिवार एवं समाज के निर्माण में भूमिका निभा सकें. वही बीसीएम रितु कुमारी ने कहा कि यदि किसी महिला या किशोरी में खून की कमी पाई जाती है तो तत्काल उसका एनीमिया उपचार करना चाहिए और उन्हें संतुलित आहार,आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित जांच से एनीमिया को आसानी से रोका जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




