जंगल से भटक कर पिपरिया पहुंचा हिरण, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वीटीआर के जंगल से भटककर दियारा क्षेत्र होते हुए एक हिरण गुरुवार की रात बगहा एक प्रखंड के पिपरिया गांव में पहुंच गया.

विज्ञापन

हरनाटांड़. वीटीआर के जंगल से भटककर दियारा क्षेत्र होते हुए एक हिरण गुरुवार की रात बगहा एक प्रखंड के पिपरिया गांव में पहुंच गया. जहां कुत्तों ने उसे देख पीछा करना शुरू कर दिया. लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को भगा दिया और हिरण को सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग को सूचना दी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों की टीम उक्त गांव में पहुंचकर हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. इस बाबत बगहा वन प्रक्षेत्र अधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि बगहा के पिपरिया गांव में एक हिरण के पहुंचने की सूचना मिली थी. जिसको गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों के साथ देर रात पिपरिया गांव पहुंचे और हिरण का रेस्क्यू कर वन कार्यालय परिसर लाया गया. जहां चिकित्सीय जांच में पाया गया कि हिरण पूरी तरह स्वस्थ है तथा उसे कोई चोट नहीं आई है. इसके बाद रेंजर के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने उसे वीटीआर के सिरसिया वन क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया. रेंजर ने बताया कि हाल के दिनों में भारी बारिश से जंगलों में पानी भर गया है. इसी कारण कई वन्यजीव ऊंचे स्थानों की तलाश में भटक कर गांवों की ओर आ रहे हैं. पिपरिया गांव में पहुंचा हिरण भी रास्ता भटक गया था. ग्रामीणों ने उसकी जान बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई और सही समय पर सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola