अभियान चलाकर लोगों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र की पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ महाश्रमदान अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

रामपुर.

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र की पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ महाश्रमदान अभियान चलाया गया. इस दौरान महिला रोजगार योजना के लाभुकों को घर- घर जाकर साफ -सफाई की जानकारी देने व शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायतवार नियुक्त सभी पदाधिकारियों, स्वच्छता सुपरवाइजर और स्वच्छता कर्मी ने सभी वार्ड व ग्राम में कार्यक्रम आयोजित कर लोगाें को स्वच्छता की शपथ दिलायी. बता दें कि स्वच्छता अभियान को ले पंचायतवार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी, जिनमें बेलाव अंचलाधिकारी, खरेंदा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सबार कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, अमाव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मितरीबांध प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, पसाई प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जलालपुर प्रखंड परियोजना प्रबंधक, कुड़ारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व बड़कागांव बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola