ePaper

Seraikela Kharsawan News : कंटेनर से टकरायी कार, चालक की मौत, चार गंभीर

Updated at : 25 Sep 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : कंटेनर से टकरायी कार, चालक की मौत, चार गंभीर

कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे, सभी बंगाल के मेदिनीपुर निवासी, एनएच-33 पर दारुदा के पास अहले सुबह दुर्घटना

विज्ञापन

चौका. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर दारुदा के पास खड़े कंटेनर में पीछे से कार टकरा गयी. हादसे में कार चालक की मौत हो गयी. वहीं, कार में सवार सात लोगों में चार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार सुबह की है. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले का निवासी देवव्रत प्रधान (41) के रूप में हुई. वहीं, घायलों में देवो भरत प्रधान, बासुमति प्रधान, सत्यभरत प्रधान और उमा प्रधान शामिल हैं. सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और ईचागढ़ पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.

प्रयागराज से मेदिनीपुर लौट रहे थे सभी:

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से मेदिनीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-33 दारुदा के पास खड़े कंटेनर के पीछे उनकी कार टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह कंटेनर के नीचे घुस गया. चालक कार में फंस गया था. जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया. पुलिस ने घटना के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, गम्हरिया का युवक गंभीर

सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पांपड़ा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार रायबु चौड़ा (32) घायल हो गया. युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने घायल को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया. घायल युवक रायबू चौड़ा गम्हरिया के माथाडीह गांव का निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola