ePaper

फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे नौकरी गंवाने वाले शिक्षक

Updated at : 01 Sep 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे नौकरी गंवाने वाले शिक्षक

अयोग्य शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद भी नौकरी गंवाने वालों का एक वर्ग फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

अयोग्य शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद भी नौकरी गंवाने वालों का एक वर्ग फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहा है. इनके वकील फिरदौस शमीम अब एसएससी द्वारा जारी अयोग्य शिक्षकों की सूची के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ध्यान आकर्षित करेंगे. अधिवक्ता का दावा है कि यह सूची पूरी नहीं है. इनके अलावा भी कई अयोग्य उम्मीदवार हैं. स्कूल सेवा आयोग ने पहले सुप्रीम कोर्ट में पहचाने गये अयोग्य उम्मीदवारों की संख्या बतायी थी. वकील फिरदौस शमीम का दावा है कि जिन लोगों को मियाद खत्म हो चुके पैनल से नौकरी मिली है, वे भी अवैध हैं. पैनल का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, इसलिए तीसरी काउंसलिंग से पूरी प्रक्रिया अवैध है. उन्होंने कहा कि कई और नामों को बाहर रखा जाना चाहिए. शमीम के अनुसार, अतिरिक्त नियुक्तियों वालों की कोई सूची नहीं है. उनका दावा है कि एसएससी ने 11,610 लोगों के नामों की सिफारिश की थी, और 12,964 लोगों को नियुक्त किया गया था.

यह भी आरोप है कि 2016 की भर्ती में कई ऐसे लोगों को नियुक्ति पत्र मिल गये जो पैनल में नहीं थे या जिनकी सिफारिश नहीं की गयी थी. बेरोजगारों का एक वर्ग मांग करेगा कि उनके (अपात्र) नाम जल्द से जल्द प्रकाशित किये जायें. लेकिन आयोग उन बेरोजगारों को अपात्र सूची में शामिल करने से हिचकिचा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola