bhagalpur news. माध्यमिक परीक्षा 2026 : शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन होगा अपडेट

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. माध्यमिक परीक्षा 2026 : शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन होगा अपडेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी माध्यमिक परीक्षा 2026 की तैयारी शुरू कर दी है

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी माध्यमिक परीक्षा 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. इस क्रम में समिति ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह अपने-अपने जिले के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा शिक्षक डायरेक्टरी में ऑनलाइन अपडेट कराएं. समिति ने कहा कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रतिवर्ष माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है. इसलिए आवश्यक है कि विद्यालयों के शिक्षकों की जानकारी अद्यतन रखी जाए.

31 मार्च तक का डाटा अनिवार्य

समिति ने स्पष्ट किया कि जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की मृत्यु हो चुकी है या जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनका नाम विद्यालय की डायरेक्टरी से 31 मार्च 2026 तक हटाना अनिवार्य है. यदि किसी विद्यालय में ऐसा नाम दर्ज रहेगा तो विद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय होगी. जिन विद्यालयों की मान्यता रद्द या निलंबित कर दी गई है, उनके शिक्षकों की जानकारी भी अद्यतन प्रक्रिया से बाहर रखी जाएगी.

परीक्षा में नियुक्ति को लेकर सख्ती

कहा कि परीक्षा में ड्यूटी देने के लिए केवल उन्हीं शिक्षकों को मान्य किया जाएगा, जिनकी जानकारी समय पर ऑनलाइन अपडेट होगी. जिनका नाम डायरेक्टरी में उपलब्ध नहीं होगा, उनकी परीक्षा में नियुक्ति नहीं की जाएगी. समिति ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया कि वह शिक्षकों का अद्यतन विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें और इसकी सूची संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola