‘अनुपमा’ में सचिन त्यागी की एंट्री, अनु की जिंदगी में आएगा नया प्यार?

अनुपमा और सचिन त्यागी, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama में जल्द एक साल का लीप आने वाला है. शो में सचिन त्यागी की एंट्री होगी, जो अनुपमा के नए लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आ सकते हैं. कहानी की लोकेशन गोवा शिफ्ट होने की भी चर्चा है.
Anupama: शो अनुपमा की कहानी में आने वाले नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा फैंस को हमेशा बांधे रखते हैं. अब एक बार फिर मेकर्स कहानी में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में हैं. जल्द ही शो में लीप आने वाला है, जिसके साथ एक नए किरदार की एंट्री होगी. खास बात यह है कि इस नए किरदार से अनुपमा की जिंदगी में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है. मेकर्स ने इस शख्स की झलक प्रोमो में दिखा दी है. आइए आपको उस शख्स के बारे में बताते हैं.
अनुपमा की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री?
हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में समुद्र किनारे एक शख्स को चलते हुए दिखाया गया है. इसके साथ लिखा है- “एक अलग सी हवा में शुरू होने वाली है एक नई पहचान… मिलिए एक नए चेहरे से.” प्रोमो में दिखने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि सचिन त्यागी हैं. वह पहले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मनीष गोयनका का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा वह ‘स्वरागिनी’ और ‘वो तो है अलबेला’ जैसे कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं. खबरों की मानें तो सचिन त्यागी शो में अनुपमा के नए लव इंटरेस्ट के तौर पर दिख सकते हैं.
कहानी में आएगा एक साल का लीप
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल में एक साल का लीप आएगा. लीप के बाद कहानी में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रोमो में दिखाई गई बीच लोकेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लीप के बाद कहानी गोवा शिफ्ट हो सकती है. लीप के बाद कहानी में एक बड़ा इमोशनल ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है. खबर है कि प्रार्थना के किरदार की मौत हो जाएगी. इस ट्रैक के साथ ही एक्ट्रेस शीरषा तिवारी शो को अलविदा कह देगी.
प्रोमो देखकर फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नए प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, “क्या ये नए अनुज बनने वाले हैं?” एक यूजर ने लिखा, “मिस्टर शाह या अनुज.” एक यूजर ने लिखा, “कुछ नया और खूबसूरत देखने का इंतजार है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










