Madhubani News : ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर नगर आयुक्त अनिल चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति व विद्यालय परिवहन समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर नगर आयुक्त अनिल चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति व विद्यालय परिवहन समिति की बैठक हुई. इसमें सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामले, सड़क संबंधी कमियों का न्यूनीकरण, सुरक्षित वाहन चालन, घायलों की मदद, दुर्घटना दावा, चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के लिए की गयी करवाई, शहर में जाम की समस्या, यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें. नगर आयुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत जांच व कार्रवाई के लिए सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. कहा कि नियमित रूप से इसकी रिपोर्ट भेंजे. उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना की आशंका को काफी कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने की जरूरत है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय के पठन-पाठन में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग कंपटीशन, विचार गोष्ठी का आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के शत प्रतिशत मामले को गंभीरता से लेकर मुआवजा के लिए त्वरित कार्रवाई करें. उन्होंने सड़क अतिक्रमण, सड़क मरम्मत व जाम की समस्या की भी समीक्षा की. उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाएं. साथ ही अवैध पार्किंग ,बिना निबंधित वाहन परिचालन, ओवरलोडिंग, निर्धारित रूट से इतर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जुर्माना वसुलें. जिले में दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी चिह्नित स्थलों पर दुर्घटना कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं, इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भी भेजें. बैठक में स्कूली वाहनों की जांच, स्वास्थ्य विभाग -शिक्षा विभाग -पंचायती राज विभाग पुलिस एवं यातायात विभाग, पथ निर्माण विभाग ,नगर निगम ,एनएचएआइ की भूमिका पर विचार विमर्श किया. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में जिस किसी स्थान पर एक से अधिक बार सड़क दुर्घटना घटित हुई है, उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया जाए,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola