तालझारी में मिनी ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

बासुकिनाथ. तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जरदाहा टूल रूम के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक (जेएच 10सीटी 1418) के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो
बासुकिनाथ. तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जरदाहा टूल रूम के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक (जेएच 10सीटी 1418) के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पहचान गफ्फार अंसारी के रूप में हुई, वह जोंका पंचायत के अंबा गांव का रहनेवाला है. ट्रक से उसका दाहिना पैर कुचला गया. ग्रामीणों व पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल के स्वजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उठाकर देवघर ले गया, जहां प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है, परिजनों ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है. पैर की स्थिति गंभीर बनी है. लोगों ने बताया कि ट्रक में रंग लोड था. ट्रक का चक्का फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलटी मारा. पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले गया. गाड़ी में बैठा हुआ चालक व खलासी बाल-बाल बचे, दुर्घटना के बाद वैन चालक खलासी भाग गया. दुर्घटना में घायल का बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




